नई दिल्ली, मार्च 26 -- एशियाड : महिला रोइंग टीम रामगढ़ताल में ट्रेनिंग करेगी गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित रामगढ़ताल स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जापान एशियाड 2026 के लिए रोइंग महिला टीम की स्पेशल ट्रेनिंग होगी। इसमें देशभर की चुनिंदा महिला रोअर्स हिस्सा ले रही हैं। टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू होगा। जापान में 20वें एशियाई खेल 'नागोया 2026' का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होगा। इसके अंतर्गत रोइंग की स्पर्धाएं कोर्स सुमियामा, फुकुये, कैजु सिटी, गिफु प्रान्त में स्थित नागरागावा इंटरनेशनल रेगुटा कोर्स में 20 सितंबर से 25 सितंबर तक होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.