नई दिल्ली, मार्च 31 -- एशियाई मुक्केबाजी : प्रिया की शानदार जीत, जादूमणि हारे उलानबटोर। भारत की प्रिया ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को 5-0 से जीत दर्ज की जबकि जादूमणि सिंह जुझारु प्रदर्शन करने के बावजूद हार गए। महिलाओं के 60 किलो वर्ग में प्रिया ने कजाखस्तान की रिम्मा वोलोस्सेंको को 5-0 से हराया। अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की चेंग्यू यांग से होगा। जादूमणि को जापान के रिम्मा यामागुची ने 3-2 से हराया। यामागुची ने अस्ताना में हुए टूर्नामेंट में रजत और मुक्केबाजी विश्व कप फाइनल्स में कांस्य पदक जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.