नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- एशियाई बीच खेल 31 सदस्यीय टीम पेश करेगी चुनौती नई दिल्ली। भारत का 31 सदस्यीय दल बुधवार से चीन के सान्या में होने वाले छठे एशियाई बीच (तटीय) खेलों में भाग लेगा। 30 अप्रैल तक चलने वाले इन खेलों में 15 स्पर्धाओं में पदक दांव पर होंगे जिनमें 62 स्वर्ण शामिल हैं। भारत इस बार तीन-तीन खिलाड़ियों की टीम वाले बास्केटबॉल, बीच कबड्डी, सेलिंग (नौकायन) और बीच कुश्ती में चुनौती पेश करेगा। भारत ने पिछली बार 2016 में वियतनाम के दा नांग में हुए खेलों में 200 से अधिक खिलाड़ियों का बड़ा दल भेजा था और 24 पदक (दो स्वर्ण, चार रजत और 18 कांस्य) जीते थे। यह भी पढ़ें- खेल : प्रथमेश जावकर एंटी-डोपिंग नियम का उल्लंघन करने के दोषी ये खेल 2016 के बाद कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय तक नहीं हो पाए थे। यह भी पढ़ें- एशियाई बीच गेम्स में चीफ द म...