खेल : एशियाई जूनियर स्क्व़ॉश में आर्यवीर पर नजरें
नई दिल्ली, मई 16 -- एशियाई जूनियर स्क्व़ॉश में आर्यवीर पर नजरें चेन्नई। चीन में इस महीने के आखिरी में होने वाली एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्व़ॉश चैंपियनशिप में भारत की ओर से चुनौती पेश करने वालों में आर्यवीर दीवान पर नजरें होंगी। पिछले साल अंडर-17 लड़कों का खिताब जीतने वाले दीवान इस बार अंडर-19 वर्ग में उतरेंगे। टूर्नामेंट 20 से 24 मई तक खेला जाएगा। इसमें उन्हें तीसरी वरीयता मिली है। भारत ने अंडर-11 से अंडर-19 वर्ग तक में चुनौती पेश करने के लिए 32 सदस्यीय टीम उतारी है। पिछली बार भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा की उन्नति करेंगी चीन में भारतीय टीम के कप्तानी यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा की उन्नति करेंगी चीन में भारतीय टीम की कप्तानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.