नई दिल्ली, अगस्त 12 -- एशियाई जूनियर ओपन शतरंज में 10 देशों के खिलाड़ी मुंबई। महाराष्ट्र शतरंज संघ (एमसीए) की मेजबानी में एशियन जूनियर शतरंज चैंपियनशिप रविवार से यहां शुरू होगी। 26 अगस्त तक चलने वाली चैंपियनशिप में 10 देशों के 157 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें छह अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स और 24 फिडे मास्टर्स और महिला फिडे मास्टर्स शामिल हैं। बुधवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एफसीए के अध्यक्ष परिणय फुके, टूर्नामेंट निदेशक निरंजन गोडबोले ने इसकी घोषणा की। टूर्नामेंट में क्लासिकल स्विस फॉर्मेट के 9 दौर के अलावा रैपिड और ब्लट्ज़ के 7 दौर भी होंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं में से अगर कोई आईएम है, तो उसे ग्रैंडमास्टर नॉर्म मिलेगा जबकि जो आईएम नहीं हैं, उन्हें आईएम नॉर्म मिलेगा। ओपन वर्ग के खिलाड़ियों का औसत ईएलओ 2054 है, जबकि जूनियर महिला स...