खेल : एशियाई खेल : टेनिस दल की अगुआई करेंगे सुमित और सहजा
नई दिल्ली, जून 15 -- एशियाई खेल : टेनिस दल की अगुआई करेंगे सुमित और सहजा नई दिल्ली। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल और सहजा यमलापल्ली जापान में 20वें एशियाई खेलों में देश के टेनिस अभियान की अगुआई करेंगे। अखिल भारतीय टेनिस संघ ने सोमवार को इस प्रतियोगिता के लिए छह सदस्यीय पुरुष और महिला टीम चुनी। पुरुषों की टीम में दुनिया के 277वें नंबर के नागल, युवा मानस धामने (378 रैंकिंग) और दक्षिणेश्वर सुरेश (478) हैं। टीम में तीन युगल विशेषज्ञ हैं-यूकी भांबरी, एन श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर हैं। करण सिंह, रित्विक बोलीपल्ली और निकी कालियांदा रिजर्व होंगे। महिला वर्ग में सहजा के अलावा वैष्णवी अडकर, वैदेही चौधरी, रुतुजा भोंसले, प्रार्थना थोम्बारे और अंकिता रैना हैं जबकि जील देसाई और श्रुति अहलावत रिजर्व होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.