नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- एशियाई खेलों से पहले पथिरागे के भाले क्षतिग्रस्त कोलंबो। श्रीलंका के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी रुमेश पथिरागे को तब झटका लगा जब एशियाई खेलों से पहले हवाई यात्रा के दौरान उनके पांच भाले क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने इनसे अभी तक कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी। यह 23 वर्षीय खिलाड़ी 13 सितंबर को विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद तुर्किए एयरलाइन्स की उड़ान से बुडापेस्ट से श्रीलंका लौट रहा था। उन्होंने एयरलाइंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदार हैं। श्रीलंका के इस खिलाड़ी का इस साल प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने इस साल तीन बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया है। ये तीनों थ्रो उन्होंने उन्हीं भालों से किए थे जो अब क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...