नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- एशियाई कप में ऑस्ट्रेलिया से 0-5 से हारा भारत पाथुम थानी (थाईलैंड)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को रविवार को यहां पाथुम थानी स्टेडियम में एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने 5-0 से करारी शिकस्त दे दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्काई हैल्मरिक (38, 39, 48वें मिनट) ने हैट्रिक लगाई जबकि डेनेला ब्रूटस (54वें मिनट) और डेजी ब्राउन (90 4वें मिनट) ने भी गोल किए। इस नतीजे से भारत अभी ग्रुप सी में सबसे नीचे है और दो मैच होने के बाद भी उसका खाता नहीं खुला है। बुधवार को चीनी ताइपे के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप चरण मैच में जीत जोआकिम अलेक्जेंडरसन की टीम के लिए नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.