नई दिल्ली, मार्च 15 -- एल्चे को हरा रियाल मैड्रिड के करीब पहुंचा बार्सिलोना बार्सिलोना। फेडेरिको वाल्वरडे के तीन मैचों में पांचवें गोल से रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एल्चे को 4-1 से हरा दिया। इसके साथ ही वह बार्सिलोना के करीब पहुंच गया है। वाल्वरडे ने इससे पहले चैंपियंस लीग के अंतिम 16 के पहले चरण में रियाल मैड्रिड की मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ 3-0 की जीत में हैट्रिक बनाई थी। उससे पहले उन्होंने ला लिगा के पिछले दौर में सेल्टा विगो पर 2-1 से जीत में भी गोल किया था। इस जीत से रियाल मैड्रिड के 28 मैच में 66 अंक हो गए हैं जबकि बार्सिलोना के 27 मैच में 67 अंक हैं। इस बीच चोटिल स्ट्राइकर किलियन एमबापे का मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ 16 के दूसरे चरण में खेलना भी संदिग्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...