नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- एरिगेसी-वेई यी ने ड्रॉ खेला, टाईब्रेकर में होगा फैसला पणजी। ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने मंगलवार को विश्व शतरंज कप में चीन के वेई यी के खिलाफ दूसरी बाजी भी ड्रॉ खेली। इससे क्वार्टर फाइनल मुकाबले का फैसला टाईब्रेकर में होगा। पहली बाजी में आसान ड्रॉ खेलने के बाद एरिगेसी को वेई यी ने दूसरी बाजी में काले मोहरो से खेलते हुए परेशान किया। हालांकि एरिगेसी की 32वीं चाल के बाद दोनों खिलाड़ी ड्रॉ पर राजी हो गए। दूसरी ओर, एलेक्जेंडर डोनचेंको के स्वप्निल अभियान पर विराम लग गया जब उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक याकुबोएव ने दूसरी बाजी ड्रॉ खेलकर मुकाबला 1.5-0.5 से जीत लिया। नोदिरब्रेक ने पहली बाजी जीती थी। उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव और मैक्सिको के जोस एडवर्डो मार्टिनेज अल्केंटरा तथा अमेरिका के सैम शेंकलेंड और रूस के आंद्रे एसिप...