खेल : एमबापे के 'डबल' से रियाल मैड्रिड खिताबी दौड़ में लौटा
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- एमबापे के 'डबल' से रियाल मैड्रिड खिताबी दौड़ में लौटा मैड्रिड। किलियन एमबापे के दो गोल की मदद से रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल टूर्नामेंट-ला लिगा के मैच में शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना को 2-1 से हराकर खिताब की दौड़ में वापसी की। रविवार रात खेले गए मुकाबले में एमबापे ने 41वें और 87वें मिनट में गोल किए। बार्सिलोना का कमात्र गोल राफिन्हा ने 61वें मिनट में किया जबकि युवा स्ट्राइकर लामिने यामल अंतिम क्षणों में गोल करने से चूक गए। इस हार से बार्सिलोना का ला लिगा के शुरुआती 10 मैच जीतने वाली पहली टीम बनने का सपना टूट गया। उसने 1968-69 में रियाल मैड्रिड के नौ मैचों में नौ जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। मैड्रिड तीसरे स्थान पर बना हुआ है, लेकिन अब वह बार्सिलोना से सिर्फ तीन अंक पीछे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.