नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- एमबापे के दो गोल से रियाल मैड्रिड की आसान जीत मैड्रिड। किलियन एमबापे के दो गोल और एक अन्य गोल में मदद की बदौलत रियाल मैड्रिड की टीम जीत की राह पर लौट आई है। उसने बुधवार को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ को 3-0 से हराकर पिछले तीन मैच से जीत हासिल नहीं कर पाने का सिलसिला खत्म किया। इससे रियाल मैड्रिड ने शीर्ष पर बार्सिलोना (37) से अंतर कम कर दिया है। बार्सिलोना अब उससे बस एक अंक आगे है। एमबापे ने सभी प्रतियोगिताओं में अपने पिछले तीन मैचों में सात गोल किए हैं। इस फ्रांसीसी स्टार ने इस सत्र में अपने क्लब और देश के लिए कुल 24 मैचों में 30 गोल किए हैं। वह स्पेनिश लीग (16 गोल) और चैंपियंस लीग (नौ गोल) दोनों में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.