नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- एपीएल : विजय शंकर, केएस भरत, आमेर ड्रॉफ्ट में लंदन। भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर, केएस भरत और इंग्लैंड में रह रहे पाक के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद आमेर ने दुबई में मंगलवार को होने वाले अफगानस्तिान प्रीमियर लीग (एपीएल) के ड्राफ्ट के लिए पंजीकरण कराया है। 34 वर्षीय आमेर ने ब्रिटिश नागरिकता ले ली है। हालांकि, ड्राफ्ट रजस्टिर में उन्हें इंग्लैंड में रहने वाले पाक नागरिक के रूप में दिखाया गया है। उन्हें 'प्लैटिनम' कैटेगरी में रखा गया है। भारत के विजय शंकर और केएस भरत ने भी पंजीकरण कराया है। ये दोनों आईपीएल सहित क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। उम्मीद है कि आमेर इंग्लैंड से आईपीएल नीलामी के लिए भी पंजीकरण कराएंगे। पूर्व खिलाड़ी अजहर महमूद 2012 से 2015 के बीच ब्रिटिश पासपोर्ट के जरिए किंग्स इलेवन पंज...