खेल : एथलेटिक्स सीरीज : ओलंपियन किरण को 400 मीटर में स्वर्ण
नई दिल्ली, जून 16 -- एथलेटिक्स सीरीज : ओलंपियन किरण को 400 मीटर में स्वर्ण सूरत। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हरियाणा की किरण पहल ने मंगलवार को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीत लिया। किरण ने 53.49 सेकंड का समय लिया जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 50.92 सेकंड है। पुरुष वर्ग में तमिलनाडु के प्रदीप एस ने 48.41 सेकंड के समय के साथ खिताब जीता। हरियाणा के नवीन कुमार डागर ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में नौ मिनट 9.80 सेकंड के समय से खिताब जीता। दिल्ली की चारू शौकीन ने 12.29 सेकंड के समय से 100 मीटर दौड़ जीती जबकि पंजाब की अमनदीप कौर 800 मीटर दौड़ में दो मिनट 18.88 सेकंड के समय से शीर्ष पर रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.