खेल : एथलेटिक्स : अनिमेष 200 मीटर के सेमीफाइनल में पहुंचे
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- एथलेटिक्स : अनिमेष 200 मीटर के सेमीफाइनल में पहुंचे ग्लास्गो। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी अनिमेष कुजूर ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों में 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 23 वर्ष के कुजूर ने 20.46 सेकंड का समय निकालकर पहले दौर में चौथी हीट में जीत दर्ज की और कुल सातवें स्थान पर रहे। दस हीट में से 16 सबसे तेज धावक गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल में खेलेंगे। कुजूर के नाम 20.32 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। यह भी पढ़ें- CWG India Schedule: आज कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, टाइमिंग कर लीजिए नोट यह भी पढ़ें- खेल : शॉटपुट में तूर और गिल फाइनल में पहुंचे यह भी पढ़ें- खेल : भारोत्तोलन : स्नैच में तीनों प्रयास नाकाम होने से संजना बाहर
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.