नई दिल्ली, जून 13 -- एकमात्र फुटबॉल के सहारे अभ्यास कर रही इंग्लैंड कैनसस सिटी। क्रोएशिया के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम को अभ्यास के लगभग सभी सामान चोरी हो जाने से बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी हुए सामान में खिलाड़ियों के जूते और टीम के मुख्य कोच थॉमस टुशेल के रणनीतिक प्रशिक्षण उपकरण भी शामिल हैं। आशंका है कि कैनसस सिटी में स्थित उनके 'स्वोप सॉकर विलेज' शिविर में सामान ले जा रही गाड़ियों में सेंध लगाकर फुटबॉल और जूतों जैसी चीजें चुरा ली गई हैं। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप में अमेरिका की थू-थू, इंग्लैंड टीम का ये सामान ले उड़े चोर; पुलिस ने क्या किया? वेबसाइट के अनुसार कैनसस पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, हम टीम की उस गाड़ी से सामान चोरी होने की आशंका क...