खेल : एएफसी महिला चैंपियंस लीग में ईस्ट बंगाल ग्रुप बी में
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- एएफसी महिला चैंपियंस लीग में ईस्ट बंगाल ग्रुप बी में नई दिल्ली। ईस्ट बंगाल एफसी को एएफसी महिला चैंपियंस लीग फुटबॉल के लिए ह्वाचियोन केएसपीओ (दक्षिण कोरिया), हो ची मिन्ह सिटी डब्ल्यूएफसी (वियतनाम) और 4.25 एससी (उत्तर कोरिया) के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ड्रॉ गुरुवार को कुआलालंपुर में निकाले गए। कोलकाता एक से 7 नवंबर, 2026 तक ग्रुप बी की मेजबानी करेगा। भारत में एएफसी महिला चैंपियंस लीग के मैच पहली बार खेले जाएंगे। 12 टीमों को चार-चार के तीन ग्रुप में बांटा गया है। इसमें से तीन ग्रुप विजेता, तीन उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। ईस्ट बंगाल ने प्रारंभिक चरण के ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने के बाद लगातार दूसरे वर्ष मुख्य चरण में जगह पक्की की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.