खेल : एएफसी चैलेंज लीग के पहले मैच में हारा गोवा
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- एएफसी चैलेंज लीग के पहले मैच में हारा गोवा हवाली (कुवैत)। भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा पाया। उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। गोवा ने शानदार शुरुआत की। चिकी ने सातवें मिनट में ही उसे बढ़त दिला दी थी। रेगर-तादाज ने गोल के कुछ मौके बनाए लेकिन वह गोवा के गोलकीपर बॉब जैक्सन को नहीं छका पाए। गोवा की टीम 85 मिनट तक बढ़त पर थी। 85वें मिनट में अब्दुरखमन नोजमोव के पास पर फरीदुन दावलतोव ने तादाज की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। फिर 90वें मिनट में नोजिमोव की कॉर्नर किक पर दावलतोव ने हेडर से विजयी गोल किया। गोवा अब मंगलवार को बांग्लादेश के फोर्टिस एफसी से खेलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.