नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- एएफसी चैंपियंस लीग : अल-अहली फिर इलीट चैंपियन जेद्दा। सऊदी अरब के क्लब अल-अहली ने एएफसी चैंपियंस लीग इलीट फुटबॉल में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है। उसने पहली बार फाइनल खेल रहे जापान के क्लब माचिदा जेलविया को 1-0 से हरा दिया। जेद्दा में 60,000 दर्शकों की मौजूदगी में सऊदी अरब के अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर फिरास अल बुरिकन के अतिरिक्त समय में किए गोल से फैसला हुआ। अल-अहली की टीम लगभग एक घंटे 10 खिलाड़ियों के साथ खेली, लेकिन माचिदा इसका फायदा नही उठा पाया। 68वें मिनट में रेफरी ने जकारिया हवसावी को लाल कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया जिसके बाद अल-अहली की टीम 10 खिलाड़ियों तक सिमट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.