नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- एएफसी : इस्तिकलोल ने एफसी गोवा को हराया मडगांव (गोवा)। इस्तिकलोल ने एएफसी चैंपियंस लीग टू के आखिरी ग्रुप डी मैच में एफसी गोवा को 2-1 से हरा दिया। बुधवार रात खेले गए मुकाबले में डेजान ड्राजिक ने आठवें मिनट में घरेलू टीम को बढ़त दिलाई। सात मिनट बाद ही इस्तिकलोल ने जवाबी हमला किया लेकिन शॉट बार से टकरा गया। दूसरे हाफ में ताजिकिस्तान की टीम ने के कोमोलाफे ने 53वें मिनट में स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फिर 56वें मिनट में हैंडबॉल के लिए मिली पेनाल्टी पर आमिरबेक जुराबोव ने स्पॉट से गोल करके टीम को विजयी बढ़त दिला दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.