खेल : एआईटीए चुनाव में पेस अध्यक्ष पद के दावेदार
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- एआईटीए चुनाव में पेस अध्यक्ष पद के दावेदार नई दिल्ली। बंगाल टेनिस संघ (बीटीए) के अध्यक्ष और दिग्गज भारतीय लिएंडर पेस अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। बीटीए के समर्थन के बाद डेविस कप कप्तान रोहित राजपाल के साथ उनके संभावित मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। हालांकि उससे पहले पेस को 'स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ आउटस्टैंडिंग मेरिट' (एसओएम) चुनाव में जीत हासिल करनी होगी। एआईटीए की आम सभा के लिए चार एसओएम चुने जाएंगे और फिर अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए चुनाव होगा। दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के अध्यक्ष रोहित राजपाल पिछले सप्ताह ही एआईटीए अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा कर चुके हैं। चुनाव अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासक न्यायमूर्ति गीता मित्तल (सेवानिवृत्त) की निगरानी में कराया जाएगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.