नई दिल्ली, मार्च 13 -- एआईएफएफ के पूर्व महासचिव कुशल दास का निधन नई दिल्ली। अनुभवी प्रशासक और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के पूर्व महासचिव कुशल दास का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे है। दास ने भारत में 2017 फीफा अंडर-17 विश्व कप के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2022 में स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने से पहले 12 वर्षों तक एआईएफएफ के महासचिव पद पर कार्य किया। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके प्रयासों से भारत को 2022 एएफसी महिला एशियाई कप और 2022 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी हासिल हुई थी। एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, भारतीय फुटबॉल के प्रति उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.