खेल : ऋधिमा ने सत्र का तीसरा खिताब जीता
नई दिल्ली, मार्च 20 -- ऋधिमा ने सत्र का तीसरा खिताब जीता नोएडा। ऋधिमा दिलावरी ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को यहां लगातार तीसरी बार 71 का स्कोर बनाया और महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के छठे चरण का खिताब अपने नाम किया। ऋधिमा ने अंतिम दौर की शुरुआत जैस्मीन शेखर से तीन शॉट पीछे रहकर की थीं। पहले दो होल के बाद वह पांच शॉट पीछे हो गईं। इसके बाद ऋधिमा ने शानदार वापसी करते हुए बाकी के 16 होल में दो बर्डी लगाईं और कोई बोगी नहीं की। दूसरी तरफ जैस्मीन ने चार ओवर 75 का स्कोर बनाया। ऋधिमा ने दूसरा और चौथा चरण भी जीता था। अब छठा चरण जीतकर उन्होंने हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में अपनी बढ़त बनाए रखी है। वर्तमान सीरीज का पहला चरण जीतने वाली जैस्मीन लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.