खेल : उड़ीसा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीसीए के प्रशासक
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उड़ीसा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीसीए के प्रशासक नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उड़ीसा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह को बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) का प्रशासक नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की रिपोर्ट पर गौर किया है। न्यायमूर्ति राव को पिछले साल अगस्त में बीसीए का लोकपाल नियुक्त किया गया था। पीठ ने कहा कि लोकपाल ने सिफारिशों में प्रशासक की नियुक्ति करने और उसे सभी जिला क्रिकेट संघों (डीसीए) में सत्यापन प्रक्रिया कराने की जिम्मेदारी देने का सुझाव दिया है। साथ ही नए चुनाव कराने के संबंध में भी सिफारिशें की हैं। पीठ ने कहा, प्रशासक लोकपाल की सिफारिशों के पैरा 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.