नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हृषिकेश रॉय बीसीए के लोकपाल नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अपने पूर्व न्यायाधीश हृषिकेश रॉय को बिहार क्रिकेट संघ का लोकपाल नियुक्त किया है। इससे पहले उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभय एस ओका को 20 मार्च को संघ का लोकपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने लोकपाल के रूप में कार्य करने के प्रति अनिच्छा व्यक्त की है क्योंकि इसमें कुछ न्यायिक कार्य शामिल हैं। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और के वी विश्वनाथन की पीठ ने 21 अप्रैल के आदेश में कहा, इसे ध्यान में रखते हुए हम इस न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय को बिहार क्रिकेट संघ का लोकपाल नियुक्त करते हैं। न्यायालय ने बिहार क्रिकेट संघ से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.