खेल : ईस्ट बंगाल को चैंपियंस लीग-2 में मुश्किल ड्रॉ
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- ईस्ट बंगाल को चैंपियंस लीग-2 में मुश्किल ड्रॉ कुआलालंपुर। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैंपियन ईस्ट बंगाल को एएफसी चैंपियंस लीग-2 के लिए मंगलवार को जारी ड्रॉ में ग्रुप डी में मुश्किल ड्रॉ मिला है। उसे जॉर्डन के चैंपियन अल हुसैन एससी, इराक के मजबूत क्लब अल शॉर्टा एससी और ओमान के अल सीब क्लब जैसी मजबूत टीमों के साथ जगह मिली है। ग्रुप चरण 15 सितंबर से होगा। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से दो-दो बार भिड़ेगी। ग्रुप चरण के मुकाबले 9 दिसंबर तक चलेंगे जबकि नॉकआउट चरण (अंतिम-16 से) 9 फरवरी से शुरू होगा। इसका फाइनल 15 मई को खेला जाएगा। ईस्ट बंगाल ग्रुप चरण में भारत का एकमात्र क्लब है। एशिया की दूसरे स्तर की क्लब प्रतियोगिता के ग्रुप चरण में यह उसकी नौवीं उपस्थिति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.