नई दिल्ली, मार्च 5 -- ईस्ट बंगाल और एफसी गोवा का मैच गोलरहित ड्रॉ कोलकाता। ईस्ट बंगाल एफसी और एफसी गोवा के बीच गुरुवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबला बराबरी पर छूटा। यहां के विवेकानंद युवा भारती कृडांगन में खेले गए मैच में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। इस ड्रॉ के बाद एफसी गोवा चार मैचों में आठ अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि ईस्ट बंगाल एफसी सात अंकों के साथ एक स्थान नीचे चौथे स्थान पर है। एफसी गोवा के मिगुएल फेरेइरा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मोहन बागान तीन मैच में तीन जीत से नौ अंक लेकर 14 टीमों के टूर्नामेंट में शीर्ष पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.