खेल : ईशा सिंह ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता
नई दिल्ली, मई 27 -- ईशा सिंह ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता म्यूनिख। विश्व चैंपियनशिप की तीन बार की पदक विजेता ईशा सिंह ने बुधवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में 43 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ विश्व कप निशानेबाजी के दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीतकर भारत का पदक का खाता खोला। 21 साल की ईशा ने पांच शॉट की 10 सीरीज में स्थानीय दावेदार और पूर्व विश्व चैंपियन डोरीन वेनेकैम्प को पांच शॉट से पछाड़ा। बुल्गारिया की मिरोस्लावा मिनचेवा ने कांस्य जीता। मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यांग जिन पांचवें स्थान पर बाहर हो गईं। यह ईशा का चौथा व्यक्तिगत विश्व कप पदक है। भारतीय निशानेबाज ने दो साल पहले बाकू में कोरिया की किम येजी का 42 अंक का रिकॉर्ड एक हिट से बेहतर किया और यांग जिन के 41 अंक के जूनियर विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.