नई दिल्ली, मार्च 16 -- ईरान विश्व कप खेलेगा: एशियाई फुटबॉल परिसंघ कुआलालंपुर। एशियाई फुटबॉल परिसंघ के महासचिव विंडसन जॉन ने कहा है कि ईरान जून में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप में भाग लेगा। जॉन ने कहा कि महासंघ ने ऐसा कुछ नहीं सुना है जिससे यह आशय निकाला जाये कि ईरान विश्व कप नहीं खेलेगा। उन्होंने सोमवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, वे हमारे सदस्य हैं और हम चाहते हैं कि वे खेलें। ईरानी फुटबॉल महासंघ को तय करना चाहिए कि वे खेल रहे हैं या नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि ईरान से जंग के बावजूद विश्व कप में ईरान की टीम का स्वागत है लेकिन यह भी कहा, मेरा मानना है कि उनकी अपनी जिंदगी और सुरक्षा के लिए यह सही नहीं होगा कि वे विश्व कप में आएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.