नई दिल्ली, अगस्त 25 -- ईटीपीएल : अंतरराष्ट्रीय दिग्गज सितारे बिखेरेंगे जलवा नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन समेत कई अंतरराष्ट्रीय सितारे यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले संस्करण में खेलते नजर आएंगे। स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन, ट्रेंट बोल्ट, लियाम लिविंगस्टोन और डेविड मिलर जैसे बड़े नाम इसका हिस्सा होंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत बुधवार से होगी जबकि फाइनल 20 सितंबर को होगा। छह शहर आधारित फ्रेंचाइजी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स से दो-दो टीमें हिस्सा लेंगी। राउंड रॉबिल लीग और प्ले-ऑफ प्रारूप वाले टूर्नामेंट में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। ...