नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में मुनीबा अली पाक की कप्तान लाहौ। विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली 12 नवंबर से यूएई के अजमान में होने वाली आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगी। नियमित कप्तान फातिमा सना, पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ डब्ल्यूबीबीएल में खेलने की वजह से इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। दस टीमों के टूर्नामेंट के लिए यूएई जाने से पहले टीम 7-9 नवंबर तक तीन दिन के ट्रेनिंग कैंप के लिए 6 नवंबर को लाहौर में इकट्ठा होगी। मुनीबा इस साल दूसरी बार सना की जगह कप्तानी करेंगी। उन्होंने जुलाई में श्रीलंका दौरे के टी-20 मैचों के दौरान कप्तानी की थी। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने बदला कप्तान, इस ICC ट्रॉफी में फातिमा सना की जगह मुनीबा अली करेंगी टीम की कप्तानी टीम : मुनीबा अली (कैप्टन), आयशा ज़फ़र (वाइ...