खेल : इनियान पन्नीरसेल्वम को राष्ट्रमंडल शतरंज में दो स्वर्ण
नई दिल्ली, मई 26 -- इनियान पन्नीरसेल्वम को राष्ट्रमंडल शतरंज में दो स्वर्ण नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियान पन्नीरसेल्वम ने श्रीलंका में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में रैपिड और ब्लिट्ज दोनों खिताब जीतकर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने दोनों प्रारूप में सात राउंड में 6.5 अंक हासिल करके दोनों वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रैपिड में ग्रैंडमास्टर श्रीहरि ने रजत और जीएम मित्राभा ने कांस्य हासिल किया। ब्लिट्ज में ग्रैंडमास्टर रोहित कृष्णा ने रजत और श्रीहरि ने कांस्य जीता। मित्राभा ने क्लासिकल वर्ग का खिताब जीता, जबकि श्रीलंका के रानिंदु लियानागे ने रजत और श्रीहरि ने कांस्य हासिल किया। 16 से 26 मई तक हुई प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मॉरीशस, मालदीव, पाक, बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.