नई दिल्ली, मई 16 -- इटैलियन ओपन : सिनर फाइनल में रूड से भिड़ेंगे रोम। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनेर ने इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को 6-2, 5-7, 6-4 से हराकर खिताब की ओर अपना कदम बढ़ा दिया। इटली के इस खिलाड़ी के सामने अब फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रूड की चुनौती होगी। पुरुष एकल का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। लगातार 28 मैचों में जीत दर्ज करने वाले सिनेर इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। वह अगर रोम में खिताब जीत लेते हैं, तो नोवाक जोकोविच के बाद दूसरे ऐसे पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने सभी नौ एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीते हों। यह भी पढ़ें- खेल : सात्विक-चिराग खिताब से एक कदम दूर यह टूर्नामेंट ही एकमात्र मास्टर्स प्रतियोगिता है जो अब तक उनके नाम नहीं हुई है। फ्रेंच ओपन से पहले यह आखिरी अभ्य...