नई दिल्ली, अगस्त 23 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2028 में नई दिल्ली की जगह गुवाहाटी में खेला जाएगा। यह 2029 में फिर राजधानी में वापसी करेगा। भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, यह जनवरी के अंतिम हफ्ते में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की तारीखें राजधानी में गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था से टकरा रही हैं। इसलिए हमने उस वर्ष (2028) के लिए टूर्नामेंट को गुवाहाटी स्थानांतरित करना का फैसला लिया है। अगले साल यह फिर नई दिल्ली लौट आएगा। अगले साल यानी 2027 में यह फरवरी में राजधानी में ही खेला जाएगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि भारत ने 2028 थॉमस और उबर कप की मेजबानी के लिए बोली जमा की है। यह भी पढ़ें- खेल : जूनियर बैडमिंटन में भारत को पांच में से चार खिताब हालांकि बीडब्...