खेल : इंडिया ओपन बैडमिंटन अगले साल फरवरी में
नई दिल्ली, जून 30 -- इंडिया ओपन बैडमिंटन अगले साल फरवरी में नई दिल्ली। बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने मंगलवार को दो साल के विश्व टूर कैलेंडर की घोषणा कर दी। इसके अनुसार इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट अगले साल फरवरी में और 2028 में जनवरी के अंत में खेला जाएगा। इस साल यह टूर्नामेंट 13 से 18 जनवरी के बीच इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला गया था। अब यह अगले साल 2-7 फरवरी तक और 2028 में 25-30 जनवरी तक होगा। सुपर 100 श्रेणी में खिसकाया गया सैयद मोदी टूर्नामेंट 27 जुलाई से एक अगस्त 2027 के बीच लखनऊ में होगा। 2028 में यह 25 से 30 जुलाई के बीच खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- खेल : इंडिया ओपन बैडमिंटन अगले साल फरवरी में सभी टूर्नामेंट 15 अंक वाले तीन गेम की स्कोरिंग प्रणाली के आधार पर होंगे जो 4 जनवरी 2027 से लागू होगी। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.