खेल : इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन में सतीश, साई-रुबन चैंपियन
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन में सतीश, साई-रुबन चैंपियन बेंगलुरु। भारतीय शटलर सतीश करुणाकरण, साई प्रतीक-रुबन कुमार ने रविवार को इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग के खिताब जीते। टूर्नामेंट के कुल पांच में से दो खिताब भारत के शटलरों ने कब्जाए। पुरुष एकल फाइनल में सतीश ने हमवतन के तंकारा ज्ञान दत्त तलासिला को 21-9, 23-21 से हराया। यह इस साल सतीश का दूसरा बीडब्ल्यूएफ इंटरनेशनल चैलेंज खिताब है; इससे पहले उन्होंने स्लोवेनिया ओपन भी जीता था। पुरुष युगल में साई प्रतीक के. और रुबन कुमार की भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के लाउ यी शेंग और ली यी बो को की जोड़ी को 21-15, 21-19 से हराकर खिताब जीता। भारतीय खिलाड़ियों को तीन फाइनल में हार का सामना भी करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.