नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- इंडियन ओपन स्क्वॉश अगले साल 9 फरवरी से होगा मुंबई। इंडियन ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट का तीसरा सत्र अगले साल यहां 9 से 13 फरवरी तक किया जाएगा। इसमें महिला स्पर्धा को प्रोफेशनल स्क्वॉश एसोसिएशन (पीएसए) विश्व टूर में सिल्वर स्तर पर अपग्रेड किया गया है। इस अपग्रेड के साथ यह पीएसए टूर में भारत का पहला महिला सिल्वर स्तर का टूर्नामेंट होगा। टूर्नामेंट के 2027 सत्र में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों, मुकाबलों के ड्रॉ और टिकटों से जुड़ी अन्य जानकारी बाद में दी जाएगी। महिला स्पर्धा का स्तर बढ़ने से भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू धरती पर उच्च स्तर के टूर्नामेंट में खेलने, मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने और अधिक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों के बीच अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...