नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-3 में नजर आएंगे दिग्गज नई दिल्ली। अनिमेष कुजूर और हिमा दास की अगुआई में कई बड़े एथलीट शनिवार को यहां होने वाली इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-3 में चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। अनिमेष कुजूर (पुरुष 100 मीटर और 200 मीटर) और हिमा (महिला 400 मीटर) के अलावा विशाल टीके (पुरुष 400 मीटर) और तेजिंदरपाल सिंह तूर (पुरुष गोला फेंक) जैसे राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी इसमें भाग ले रहे हैं। टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल करने वाले भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव भी चुनौती पेश करेंगे। सभी के नाम भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा जारी प्रविष्टि सूची में शामिल हैं, हालांकि अंतिम प्रतिभागियों की पुष्टि शुक्रवार को होगी। इस प्रतियोगिता में अंडर-20 वर्ग की स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.