नई दिल्ली, मार्च 28 -- इंटर मियामी ने स्टैंड को दिया महान खिलाड़ी मेसी का नाम फ्लोरिडा। अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के मौजूदा क्लब इंटर मियामी ने अपने नए स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखा है। 38 वर्षीय मेसी ने 2023 में इस एमएलएस क्लब के साथ करार किया था। वह इस फ्लोरिडा क्लब के लिए 82 गोल के साथ रिकॉर्ड गोल करने वाले और 53 में मदद करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्लब ने 26,700 दर्शकों की क्षमता वाले नए स्टेडियम में एक सक्रिय खिलाड़ी को इस तरह सम्मानित करने का अनोखा कदम उठाया है। इंटर मियामी 4 अप्रैल को नए स्टेडियम में अपना पहला मैच ऑस्टिन एफसी के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.