नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- इंग्लैंड महिला फुटबॉल कोच मानद डेमहुड से सम्मानित लंदन। इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच सारिना विगमैन को मानद डेमहुड से सम्मानित किया गया है। किग चार्ल्स तृतीय की तरफ से नए साल के अवसर पर सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची में नीदरलैंड्स की रहने वाली 56 वर्षीय कोच विगमैन का नाम भी शामिल है। विगमैन के कोच रहते हुए इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने इस साल गर्मियों में लगातार दूसरी बार यूरो कप का खिताब जीता था। इसके अलावा टीम उनकी अगुआई में 2023 में विश्व कप के फाइनल में भी पहुंची थी। विगमैन ने कहा, जब मैं पहली बार इंग्लैंड आयी थी, तो मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि मुझे इतना सम्मान और स्नेह मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.