नई दिल्ली, जून 24 -- इंग्लैंड दौरे के लिए जूनियर महिला हॉकी टीम घोषित नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने इंग्लैंड दौरे के लिए 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला टीम की घोषणा की है। नए कोच टिम व्हाइट की देखरेख में टीम जूनियर एशिया कप सहित आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के तहत 5 से 14 जुलाई 2026 तक स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में सात मैच खेलेगी। टीम की कप्तानी खैदेम शिलेमा चानू करेंगी जबकि निधि और एंजिल हर्षा रानी मिंज दो गोलकीपर होंगी। डिफेंस में पूजा साहू, सुप्रिया, मधु, एफ. लालबी अकसियामी, लालनेहपुई और पार्वती टोपनो हैं। मिडफील्ड में कप्तान चानू, तनुजा टोप्पो, सुप्रिया कुजूर, पूजा मलिक, बिनीमा धान, गीता यादव, रोशनी आइंड और तनुश्री दिनेश काडू हैं। फॉरवर्ड में सुखवीर कौर, शशि खासा, लालरिनपुई, निशा मिंज, पूर्णिमा यादव, काजल, सानिका चंद्रकांत माने और कृष्णा शर्...