खेल : आसियान कप से हटना गलत फैसला : भूटिया
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- आसियान कप से हटना गलत फैसला : भूटिया कोलकाता। भारतीय फुटबॉल के दिग्गज बाइचुंग भूटिया ने आसियान कप के पहले टूर्नामेंट से हटकर ब्राजील के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मैत्री मैच को प्राथमिकता देने के अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब देश का क्लब फुटबॉल आर्थिक संकट से जूझ रहा है तब इस बड़े मुकाबले पर कथित तौर पर 50 से 70 करोड़ रुपये खर्च करना समझ से परे है। भारत 3 अक्तूबर को कोलकाता में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील से मैत्री मैच खेलेगा। भूटिया ने कहा, अगर ब्राजील मुफ्त में आ रहा होता तो कोई समस्या नहीं होती। लेकिन भारत आकर मैत्री मैच खेलने के लिए 50-70 करोड़ रुपये देना सही नहीं है जब आईएसएल क्लब एक-एक करके बंद हो रहे हैं और आई-लीग क्लब अपनी प्रवेश फीस तक देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं?
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.