खेल : आर्सेनल और बार्सिलोना का विजय अभियान जारी
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- आर्सेनल और बार्सिलोना का विजय अभियान जारी लंदन। आर्सेनल ने एस्टन विला को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत का सिलसिला बरकरार रखा, जबकि बार्सिलोना और रोमा ने सोमवार रात क्रमश: स्पेन और इटली में शानदार जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन आर्सेनल ने बुकायो साका के 59वें मिनट में किए गोल से तीन अंक हासिल किए। उधर ला लिगा में लामिने यामल और राफिन्हा के दो-दो गोल से बार्सिलोना ने रायो वैलेकानो को 5-2 से हराकर घरेलू मैदान पर लगातार 21वीं जीत दर्ज की। इससे बार्सिलोना गोल अंतर के आधार पर रियाल मैड्रिड से आगे तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- खेल : बेलिंगहैम की अगुआई में मैड्रिड की एक और जीत इटली की लीग सीरी ए में डोनेल मालेन के शानदार प्रदर्शन से रोमा ने लेचे पर 4-0 से जीत हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.