नई दिल्ली, अगस्त 18 -- आरिव, राजदीप लड़कों के अंडर-13 के सेमीफाइनल में कानपुर। पश्चिम बंगाल के आरिव दत्ता और राजदीप बिस्वास मंगलवार को यहां राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में लड़कों के अंडर-13 वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए। आरिव ने तमिलनाडु के एच. तनिष को 11-6, 15-13, 11-7 से जबकि राजदीप ने महाराष्ट्र के अधिराज चौहान को 11-4, 11-6, 13-11 से हराया। सबसे रोमांचक मुकाबला दिल्ली के अरुणिम अग्रवाल और पश्चिम बंगाल के देबांशु चक्रवर्ती में हुआ जिसमें अरुणिम ने 5-11, 13-11, 11-3, 9-11, 11-9 से जीत हासिल की। एक अन्य मैच में पश्चिम बंगाल के जेम महलानाबिश ने पीएसपीबीए के रेयान बोरठाकुर को 11-7, 11-6, 10-12, 11-8 से हराया। यह भी पढ़ें- शहर के अपराजित सिंह व अधिराज मजूमदार मुख्य ड्रॉ में लड़कियों के अंडर-13 वर्ग में असम की दिविजा पॉल ने उत्त...