नई दिल्ली, जुलाई 29 -- आरसीबी का ब्रांड मूल्य 300 मिलियन डॉलर पार नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के ब्रांड मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है। इसके साथ ही आईपीएल का व्यावसायिक उद्यम मूल्य भी बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है। वैश्विक निवेश बैंक हाउलिहान लोके ने अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। बैंक की 'ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट' के अनुसार, आईपीएल का मूल्य 11.4 प्रतिशत बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है। आरसीबी ने 312 मिलियन डॉलर के मूल्य के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी में नंबर एक स्थान बरकरार रखा है। मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर है। फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (245 मिलियन डॉलर) और चेन्नई सुपर किंग्स (244 मिलियन डॉलर) का नंबर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...