नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली। आयुष शेट्टी एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में शीर्ष 20 में शुमार हो गए हैं। कर्नाटक के 20 वर्षीय आयुष मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में सात स्थान की लंबी छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 18वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। आयुष ने 61 साल में एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले जबकि कुल दूसरे भारतीय हैं। उन्हें फाइनल में चीनी खिलाड़ी शी युकी से हारकर रजत पदक मिला। आयुष रजत जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उनसे पहले 1965 में दिनेश खन्ना ने स्वर्ण पदक जीता था। अब पुरुषों में दो भारतीय शीर्ष 20 में हैं। लक्ष्य सेन एक स्थान ऊपर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। महिलाओं में पीवी सिंधु 13वें, उन्नति हुड्डा 23वें और तन्वी शर्मा 35वें स्थान पर हैं। युगल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.