नई दिल्ली, फरवरी 1 -- आयरलैंड को महिला टी-20 विश्व कप का टिकट कीर्तिपुर (नेपाल)। अर्लीन केली (चार विकेट), लारा मैकब्राइड (तीन विकेट) की गेंदबाजी से आयरलैंड की महिला टीम ने रविवार को थाईलैंड पर 62 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ वह महिला टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। जून-जुलाई में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस टूर्नामेंट में वह बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ शामिल हो गई है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 121 रन बनाए। एमी हंटर ने 15 गेंदों में 24 रन, लुईस ने 30 गेंदों में 25 रन और ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने 22 गेंदों में 24 रन बनाए। जवाब में थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में 59 रन पर सिमट गई। कप्तान नारुएमोल चाईवाई ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.