नई दिल्ली, मार्च 19 -- आयरलैंड के टी-20 कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने पद छोड़ा डबलिन। आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से टी-20 टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया। 35 वर्षीय स्टर्लिंग ने 48 टी-20 मैचों में कप्तानी की जिनमें से टीम ने 20 मैच जीते और 26 हारे जबकि दो मैच बेनतीजा रहे। 2023 में एंडी बालबर्नी के कप्तानी छोड़ने के बाद स्टर्लिंग ने अंतरिम आधार पर जिम्मेदारी संभाली थी। फिर उसी साल उन्हें पूर्णकालिक तौर पर नियुक्त कर दिया गया। उनकी कप्तानी में टीम 2024 और 2026 टी-20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। हालांकि स्टर्लिंग एकदिवसीय टीम के कप्तान बने रहेंगे। उनका ध्यान अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले विश्व कप में आयरलैंड की जगह पक्की करने पर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.