खेल : आयरलैंड की ऑलराउंडर अर्लीन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- आयरलैंड की ऑलराउंडर अर्लीन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लंदन। आयरलैंड की महिला ऑलराउंडर अर्लीन केली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। 32 वर्षीय केली ने जून 2022 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने आयरलैंड के लिए सभी प्रारूप में 110 मैच खेले और 135 विकेट के साथ करियर खत्म किया। वह आयरलैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वालों में इसोबेल जॉयस और लॉरा डेलानी के बाद तीसरे स्थान पर हैं। केली ने बल्ले से भी योगदान दिया और कुल 601 रन बनाए। उनका सबसे अच्छा अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ टी-20 मैच में रहा, जब उन्होंने 12 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उन्होंने अगस्त 2023 के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवॉर्ड भी जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.