नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- आनंद को हराकर एरिगेसी बने यरुशलम मास्टर्स चैंपियन यरुशलम। ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने यहां फाइनल में हमवतन और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को हराकर यरुशलम मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। दोनों ने शुरुआती रैपिड गेम ड्रॉ किए। फिर एरिगेसी ने पहले ब्लिट्ज टाईब्रेक मैच में सफेद मोहरों से जीत हासिल कर निर्णायक बढ़त ले ली। 22 वर्षीय एरिगेसी दूसरे ब्लिट्ज मुकाबले में भी जीत हासिल करने के करीब थे लेकिन उन्हें ड्रॉ से संतोष करना पड़ा, लेकिन यह उनके लिए 2.5-1.5 से मुकाबला और खिताब जीतने के लिए पर्याप्त था। इस जीत से एरिगेसी को 55,000 अमेरिकी डॉलर जबकि आनंद को 35,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। एरिगेसी ने सेमीफाइनल में रूस के ग्रैंडमास्टर पीटर स्विडलर को जबकि आनंद ने विश्व ब्लिट्ज चैंपियन इय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.